बहोरीबंद जनपद कार्यालय में एस आई एस सिक्योरिटी कंपनी के द्वारा एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन
कटनी/बहोरीबंद
कटनी जिला प्रशासन के सहयोग से गरीब शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से एशिया महादेश की सबसे बड़ी सुरक्षा प्रदान करने वाली कंपनी एसआईएस सिक्योरिटी के द्वारा कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 250 अभ्यर्थियों ने भाग लिया लिखित एवं शारीरिक मापदंड के उपरांत केवल 118 अभ्यर्थी ही सफल हुए जिन्हें दिनांक 30.7.26 को जॉइनिंग के लिए sis ट्रेनिंग सेंटर सिंगरौली जाना है जहां उनकी 30 दिन की ट्रेनिंग होगी एवं ट्रेनिंग के उपरांत इन्हें देश के विभिन्न राज्यों में कंपनी की आवश्यकता के अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाएगी जहां उनकी सैलरी शुरुआती 18000 से 27000 होगी एवं कंपनी की तरफ से पीएफ ईएसआईसी रिटायरमेंट ड्यूटी पेंशन बोनस एवं दो बच्चों का एपिसोड देहरादून में पढ़ने की सुविधा दी जाएगी, भर्ती अधिकारी लक्ष्मी नारायण सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी किसी कारण वश भाग नहीं ले पाए हैं वह इस मोबाइल नंबर 7667769617 पर संपर्क कर सकते हैं
पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
