बड़वारा में 17 दिनों से चल रहा युवा कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह शनिवार को संपन्न
कटनी
कटनी जिले के बड़वारा मुख्यालय में पिछले 17 दिनों से चल रहा है युवा कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह शनिवार को संपन्न हो गया । कांग्रेस के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन के अंतिम दिन पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सत्याग्रह का समापन किया। आंदोलन के अंतिम दिन कांग्रेस के कई नेता और सैकड़ो कार्यकर्ता बड़वारा में एकत्रित हुए, जहाँ उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सत्याग्रह के समापन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह, पूर्व विधायक बसंत सिंह,प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने कहा कि जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य चल रहा है ऐसे में आज किसान बड़ी परेशानियां झेल रहा है। कहीं किसानों के स्लाट बुक नहीं हो रहे हैं तो वहीं तुलाई नहीं हो पा रही तो कहीं पर्याप्त वारदाना नहीं है। लेकिन किसानों की सरकार कोई सुध लेने को तैयार नहीं है ऐसे में भाजपा सरकार को जगाने के लिए आंदोलन ही सही रास्ता है।जो कांग्रेस आंदोलन के जरिए उठा रही है, कांग्रेस हमेशा से गरीब, मजदूर किसानों के हित खड़ी थी और खड़ी रहेगी किसानों के मुद्दों को हर स्तर पर उठाने और बहरी भाजपा सरकार की जागने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर पूर्व विधायक बसंत सिंह, विधानसभा प्रभारी ओमकार सिंह,अंशु मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इजरायल ने सत्तासीन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, यह सरकार पूरी तरह से किसान और युवा विरोधी है। लगातार युवाओं के भविष्य और किसानों के हक के साथ छलावा किया जा रहा है। हाल ही में नीट (NEET) परीक्षा का रद्द होना इस दमनकारी नीति का सबसे बड़ा उदाहरण है।
राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस 17 दिवसीय सत्याग्रह के अंत में युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा की गई ‘यूएस ट्रेड डील’ को तुरंत वापस लिया जाए, जिससे किसानों के हितों की रक्षा हो सके,बड़वारा क्षेत्र में संचालित बिरला व्हाइट सीमेंट प्लांट और जेके सीमेंट जैसी बड़ी कंपनियाँ यहाँ के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ उठा रही हैं, इसलिए इन उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देना अनिवार्य किया जाए। इन दोनों बड़ी कंपनियों के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त अस्पताल और स्कूलों का निर्माण कराया जाए, ताकि स्थानीय जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिह , पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह पूर्व उमरिया युथ कांग्रेस जिला अंबुज सिह ,प्रदेश सचिव विक्रम प्रताप सिंह, पूर्व आदिवासी जिला अध्यक्ष रंजीत जनपद सदस्य सुनील बघेल सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, बड़वारा ब्लाक कांग्रेस विकाश निगम अध्यक्ष विधनसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग विधानसभा अध्यक्ष बहोरीबंद यूथ अध्यक्ष दीपक यादव आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार सिह,अंशुल राजपूत, सचिन गर्ग ,अवध लाल यादव राहुल चौधरी परम कॉल अधिक उपस्थित रहे।
✍️*पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट*
Trending
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन* में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
- सहायक आयुक्त लापरवाह शिक्षकों पर कब करेंगे कार्यवाही,,,,,
- सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
- यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
- थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
