बाड़ी में लगाये अवैध मादक पदार्थ गांजा के 21 किलो हरे पेड़  किए जप्त

 

 घटना का संक्षिप्त विवरण :

कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी. हेडक्वाटर  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था ।

 

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व बड़वारा पुलिस स्टाफ द्वारा मादक पदार्थ गांजा तस्करों  के विरुद्ध कार्यवाही  करने हेतु क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था । 

दौरान भ्रमण दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी हटाई में यादव मोहल्ला में रामकुमार यादव अपने घर के पीछे की बाड़ी में गांजा के पेड़ लगाया है कि सूचना पर थाना बड़वारा से टीम रवाना कर मौके पर पहुंचकर दस्तदीक की गई जो ग्राम देवरी हटाई में रामकुमार यादव पिता स्व. मद्धा यादव उम्र 53 साल द्वारा अपने घर के पीछे बाड़ी में करीब 32 नग गांजा के हरे पौधे लगाया है । गांजा के हरे पौधों के संबंध में मौके पर समक्ष गवाहानो के आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत संपूर्ण विधिवत कार्यवही की जाकर आरोपी रामकुमार यादव से 32 नग गांजा के हरे पौधे वजनी 21 किलो कीमती 2 लाख चार हजार  रुपये कीमती के जप्त किये गये । आरोपी रामकुमार यादव पिता स्व.मद्धा यादव उम्र 53 साल निवासी ग्राम देवरीहटाई थाना बड़वारा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

 

विशेष भूमिका –  सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरी. विष्णुशंकर जायसवाल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक नितेश डोगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निशाद की विशेष भूमिका रही ।

 

रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version