कटनी
 1 किलो 800 ग्राम गांजा व टीवीएस स्टार सिटी बाइक की जप्त
घटना का संक्षिप्त विवरण :
कटनी पुलिस अधीक्षक  श्री अभिनय विश्वकर्मा व्दारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं उप रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था ।
इसी दौरान दिनांक 17.08.2026 को  दौरान देहात भ्रमण के  ग्राम सल्हना मोड यात्री प्रतीक्षालय पास एक व्यक्ति एक मोटरसायकल वाहन में संदिग्घ हालत में प्रतीत होने पर मोटरसायकल वाहन के पास पहुचे जो पुलिस को देखकर भागने का  प्रयास करने लगा जिसे हमराही स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त मोटरसायकल  चालक से पूंछतांछ की गई जिसने अपना नाम रामप्रसाद कोल पिता स्व0 लुखरु कोल उम्र 70 साल निवासी ग्राम खरहटा थाना बड़वारा जिला कटनी का होना बताया । उक्त वाहन वाहन क्र. MP 21 MG 1507 की हमराह स्टाफ  एवं स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष विधिवत तलाशी ली गई । जो उक्त  मोटर साईकिल में टंगे नीले रंग के प्लास्टिक के थैले में मादक पदार्थ गांजा 1.872 किग्राम मादक पदार्थ बरामद होने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर मुताबिक जप्ती पत्रक के मोटरयाकल वाहन सहित कुल कीमती करीब 80 हजार रुपये का जप्त किया गया । उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई । बाद जप्तशुदा मशरूका के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है  ।  आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
विशेष भूमिका-  सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं  आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी
Leave A Reply

Exit mobile version