कटनी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय कटनी श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में ट्रेलर एवं पिकअप चलाते हुए एक चालकों को पकड़ा । पुलिस ने ट्रैलर एवं पिकअप जब्त कर चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान पिकप क्रमांक MP 35 ZD 8050 एवं ट्रेलर क्रमांक MP 65 ZB 6635 को पुलिस टीम ने रोककर चालकों की जांच की । ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर चालकों द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। ट्रेलर चालक की पहचान विनोद विश्वकर्मा पिता होरी लाल विश्वकर्मा उम्र 47 साल निवासी बिजुरी जिला अनूपपुर एवं पिकअप चालक की पहचान अरविंद सिंह पिता खिलावन सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम कड़ना जिला पन्ना के रूप में हुई।
नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाकर दोनों वाहन
जब्त कर थाना परिसर में खड़े कराए गए ।
चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय में पेश किए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सउनि रघुवीर सिंह प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा

