रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फॉरेक्स (FOREX) ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति और उसके भतीजे से 74 लाख रुपये की बड़ी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम मुकेश कुमार मीणा (26 वर्ष, जयपुर) और संदीप कुमार (24 वर्ष, सीकर) हैं, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
यह पूरी कामयाबी पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल की संयुक्त मॉनिटरिंग में मिली है। एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, टेलीग्राम ग्रुप ‘FIRSTIFY’ के डिजिटल फुटप्रिंट्स और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के चेन एनालिसिस के आधार पर आरोपियों की लोकेशन राजस्थान में ट्रेस की, जिसके बाद विशेष टीम भेजकर इन्हें दबोचा गया।
पीड़ित बहादुर आर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गूगल पर फॉरेक्स ट्रेडिंग सर्च करने के दौरान उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर जाली निवेश योजना के तहत विभिन्न किश्तों में 74 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। न्यू राजेन्द्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 159/26 के तहत बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब जब्त डिजिटल साक्ष्यों के जरिए गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश और देशव्यापी नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
- पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट
- प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया
- महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
- शासकीय स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर, निजी स्कूलों की ओर बढ़ता रुझान सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल, अभिभावकों का निजी स्कूलों की ओर बढ़ रहा रुझान
- आखिर नापतोल विभाग को कब याद आएगी रक्षाबंधन?
- वीडियोग्राफर गाली-गलौज, धमकी और दबाव
- रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद
