श्यामनगर हरदी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर हरदी में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच श्री मिथलेश ध्रुव, शाला समिति सदस्य एवं शिक्षाविद नेहरू साहू तथा प्रधान पाठिका श्रीमती भगवती साहू ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान सहायक शिक्षिका श्रीमती नंदनी यादव ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा प्रतिदिन योग करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के संकल्प के साथ किया गया।

 

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Leave A Reply

Exit mobile version