Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
edaa4032 cb5c 4197 a1b6 4452c3d3c85d

विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह

October 12, 2026
1c80c727 c358 46d5 9fb3 3ae649d42fbb

समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 12, 2026
370dc633 6457 49f6 8d53 934d7247ce05

सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।

October 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
  • समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।
  • नवरात्रि में महिलाएं निर्भीक होकर करें भक्ति, इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल करेगी पेट्रोलिंग
  • नरसिंहपुर हॉस्पिटल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ठोस कचरा प्रबंधन नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले पर गरियाबंद में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
  • गौ माता के गृह प्रवेश के साथ हुआ भगवान परशुराम भवन का भव्य लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि
  • सिंधु डांडिया धमाल में इस बार पहला इनाम iPhone! गोल बाजार में हुई बड़ी बैठक, 17 वार्ड पंचायतें एक मंच पर
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - प्रधानमंत्री मोदी के ’12 साल बेमिसाल’ के उपलक्ष्य में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान
देश

प्रधानमंत्री मोदी के ’12 साल बेमिसाल’ के उपलक्ष्य में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान

PolicewalaBy PolicewalaJune 20, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 06 20 at 15.21.03

चार प्रमुख स्थानों पर गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन,विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने गिनाईं केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां

 

*बसना* । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के ’12 साल बेमिसाल’ के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर विभिन्न रचनात्मक व गौरवशाली कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में बसना, बोईरडीह, जोगीदादर (पिरदा) और तरेकेला (पिरदा) में ‘प्रबुद्धजन सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने घर घर जाकर नागरिकों का सम्मान किया । साथ ही मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को बताया । इन कार्यक्रमों में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ जनों और समाजसेवियों को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 06 20 at 15.21.03 1

बसना (बाबा कुटी निरंजन धर्मशाला): समाज के मार्गदर्शक हैं प्रबुद्धजन- विधायक डॉ संपत अग्रवाल

 

कार्यक्रम की शुरुआत बसना नगर के बाबा कुटी निरंजन धर्मशाला से हुई। यहाँ उपस्थित प्रबुद्धजनों का सम्मान शॉल,श्रीफल एवं “विरासत भी विकसित भी” किताब देकर किया । सम्मान करने के पश्चात विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रबुद्ध नागरिक हमारे समाज की रीढ़ और सच्चे मार्गदर्शक हैं। एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में बुद्धिजीवियों का योगदान अतुलनीय है। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर एक नई पहचान बना चुका है, और इसमें आप सभी प्रबुद्धजनों के सकारात्मक विचारों का बहुत बड़ा हाथ है।

WhatsApp Image 2026 06 20 at 15.21.04

इस कार्यक्रम में पूज्य उसतदास महिमा सन्यासी बाबा,बसना के बाबा कुटी अलेख निरंजन आश्रम से पूज्य देवराज दास जी का सम्मान किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष भाजपा अमृत लाल चौधरी,जिला सह संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदीप दास,युवा मोर्चा महामंत्री नवीन भट्ट उपस्थित रहे।

 

ग्राम बोईरडीह: अंत्योदय की परिकल्पना हो रही साकार – विधायक डॉ संपत अग्रवाल

 

ग्राम बोईरडीह में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों और वंचितों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। आज बोईरडीह सहित पूरा क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है, और यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

 

इस सम्मान समारोह में परंपरागत वनौषधिय वैद्य रघुवीर प्रधान हड्डी जोड़ विशेषज्ञ का सम्मान शॉल, एवं श्रीफल के साथ किया गया । इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव,कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल बसना अमृत चौधरी, जिला सह संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदीप दास, महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन भट्ट उपस्थित रहे।

 

जोगीदादर (पिरदा): देश का सांस्कृतिक और आर्थिक पुनरुत्थान – विधायक डॉ संपत अग्रवाल

पिरदा अंचल के ग्राम जोगीदादर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों का वंदन करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने न केवल आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में छलांग लगाई है, बल्कि हमारे देश का सांस्कृतिक गौरव भी पुनर्जीवित हुआ है। आज का युवा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रबुद्धजनों का यह सम्मान वास्तव में उनकी राष्ट्र सेवा और वैचारिक योगदान का सम्मान है।

 

इस अवसर पर गोविंद गौ शाला जोगीदादर संचालक सखाराम चौधरी जी का विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष भाजपा बसना नरेंद्र यादव,मंडल उपाध्यक्ष पिरदा तोष कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी,जिला सह संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदीप दास,जिला मंत्री युवा मोर्चा महासमुंद हरिकेश भोई,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा दिनेश कश्यप,महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन भट्ट उपस्थित रहे।

 

तरेकेला (पिरदा): प्राचीन कबीर कुटी आश्रम में विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने संतों और प्रबुद्धजनों से लिया आशीर्वाद

 

इस कार्यक्रम की सबसे विशेष और आध्यात्मिक कड़ी पिरदा के तरेकेला स्थित प्राचीन कबीर कुटी आश्रम में देखने को मिली। यहाँ अत्यंत गरिमामय माहौल में प्रबुद्धजन सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जहाँ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रबुद्ध नागरिकों और संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कबीर कुटी जैसी पवित्र और ऐतिहासिक स्थली पर आकर समाज के मार्गदर्शकों का सम्मान करना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। संत कबीर दास जी की सीख और हमारे प्रबुद्धजनों का अनुभव ही समाज को सही दिशा दे सकता है। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ अपनी सनातन संस्कृति और धरोहरों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

इस अवसर पर प्राचीन कबीर कुटी आश्रम तरेकेला के पूज्य संत श्री लखन मुनि जी का सम्मान शॉल एवं श्रीफल के साथ विधायक डॉ अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा बसना रमेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव,मंडल उपाध्यक्ष पिरदा तोष कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी, सरपंच ग्राम पंचायत तरकेला जमुना प्रेमसागर पटेल,जिला सह संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदीप दास,कार्यालय प्रभारी विधायक कार्यालय पिरदा इंदल बरिहा,जिला मंत्री युवा मोर्चा हरिकेश भोई,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पिरदा दिनेश कश्यप, महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन भट्ट,जिला पंचायत प्रतिनिधि लोकेश नायक उपस्थित रहे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल भारत के स्वर्णिम काल का आधार है : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

 

सभी कार्यक्रमों के समापन पर केंद्र सरकार की नीतियों को रेखांकित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ’12 साल बेमिसाल’ के इस ऐतिहासिक कार्यकाल ने देश को दशकों पुरानी समस्याओं से मुक्ति दिलाकर कई साहसिक व युगांतरकारी फैसले लिए हैं। आज भारत वैश्विक मंचों पर पिछलग्गू नहीं, बल्कि एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा है, जिसकी बात को पूरी दुनिया अत्यंत अदब और सम्मान के साथ सुनती है। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि देश में बिछे अभूतपूर्व सड़कों के जाल, डिजिटल क्रांति, मुफ्त राशन, पक्के मकान और ‘आयुष्मान भारत’ जैसी दूरदर्शी स्वास्थ्य योजनाओं ने जमीनी स्तर पर एक महान सामाजिक-आर्थिक क्रांति ला दी है, जिसने सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत किया है।

 

विधायक डॉ. अग्रवाल ने अंत में क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे देश को विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें और भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सहभागी बनें।

 

इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा की एकजुटता का प्रदर्शन दिखा । इन सभी आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, भारी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के इस अनूठे प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की।

रिपोर्ट; मयंक श्रीवास्तव

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 09.23.07

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 09.21.22

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 108 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 30 at 11.44.07

विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में जिले के चिकित्सकों को दिया गया ECG संबंधी विशेष प्रशिक्षण

September 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026910
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026758
Don't Miss
edaa4032 cb5c 4197 a1b6 4452c3d3c85d Policewala

विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह

By PolicewalaOctober 12, 20262

कौड़िया में शारदेय नवरात्र पर रामलीला मंचन, भगवान के विवाह में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
1c80c727 c358 46d5 9fb3 3ae649d42fbb

समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 12, 2026
370dc633 6457 49f6 8d53 934d7247ce05

सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।

October 12, 2026
a9b58108 b32c 49e8 935d 26907121ce76

नवरात्रि में महिलाएं निर्भीक होकर करें भक्ति, इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल करेगी पेट्रोलिंग

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
edaa4032 cb5c 4197 a1b6 4452c3d3c85d

विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह

October 12, 2026
1c80c727 c358 46d5 9fb3 3ae649d42fbb

समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 12, 2026
Visitors
1947221
This Month : 28446
This Year : 519138
Total Users : 1521458
Views Today : 4438
Total views : 6251234
Who's Online : 11
Server Time : 2026-10-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.