थाना तेलीबांधा एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सुभाष नगर में की कार्रवाई।
रायपुर। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और नशे का सेवन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए तेलीबांधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में डीसीपी मध्य श्री तारकेश्वर पटेल, एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला एवं एसीपी श्री रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में थाना तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सुभाष नगर (देवार पारा) में दबिश दी।
क्षेत्र में नशे की गतिविधियों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जांच कर नशे का सामान बिक्री एवं सेवन करने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित किया। पुलिस ने समझाइश देने के साथ ही लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा भरत वर्मा, गिरिशा चौहान, पिदु वर्मा, पप्पन साहू, गोपाल तेलासी, हुसैन कुलहरिया, बुलबुल उर्फ धर्मा नगरीया, हिम्मत चौहान, जुगराज जुगनिया, कबीर सोनी, अंकित ध्रुव, बलजीत कुलहरिया, मोहित कुलहरिया, सिंह साहू, भूरू उर्फ सुरेन्द्र सोनी, चंदन पाल एवं अमन गोपाल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने, अपराधों की रोकथाम तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







