सतना मध्य प्रदेश
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होंगे मोहित कुशवाहा
सतना 27 नवम्बर 2026/गणतंत्र दिवस पूर्व परेड शिविर आगरा के लिए अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा क्षेत्र से चयनित स्वयंसेवकों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मोहित कुशवाहा का चयन हुआ है। मोहित कुशवाहा पिता मुन्नीलाल कुशवाहा निवासी ग्राम पोस्ट सेमरी तहसील नागौद जिला सतना के रहने वाले हैं। मोहित पूर्व में चित्रकूट में आयोजित राज्य स्तरीय शिविर में भी सहभागिता कर चुके हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में वे 21 से 30 नवंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में सहभागिता कर रहे हैं। यह शिविर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो







