पुलिस सम्मान समारोह में जगत बहादुर अनु भैया ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का उत्साह
जगत बहादुर सिंह ‘अनु’ की उपस्थिति में आयोजित पुलिस सम्मान समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसपी पाठशाला के बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के दौरान जगत बहादुर अनु भैया ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग दिन-रात पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, चाहे त्योहार हो, आपातकालीन स्थिति हो या फिर कोई गंभीर मामला। पुलिस अपने परिवार और निजी जीवन से अधिक समय समाज और लोगों की सुरक्षा को देती है।
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब लोग पुलिस विभाग पर उतना भरोसा नहीं कर पाते थे, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अब पुलिस विभाग जनता के बीच विश्वास, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। आज पुलिस हर व्यक्ति की सहायता और सुरक्षा के लिए हर समय उपलब्ध रहती है तथा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य कर रही है।
जगत बहादुर अनु भैया ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनका समर्पण और मेहनत समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बच्चों से भी कहा कि पुलिस का सम्मान करना और उनके कार्यों को समझना समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने पुलिस कर्मियों को पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके त्याग एवं सेवा भावना को सलाम किया।
समारोह के अंत में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुलिस विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। और कम से कम 70 पुलिस कर्मियों का सम्मान किया क्या सुरभि जैन रिपोर्टर जिला ब्यूरो

Leave A Reply

Exit mobile version