पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसीया,थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ द्वारा धोखाधड़ी के मामले में कमीशन लेके खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

घटना का विवरण: आवेदक राजेंद्र विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय श्री रामपाल विश्वकर्मा उम्र 56 साल निवासी रोशन नगर के द्वारा दी गई लिखित आवेदन में बताया कि आर्यवत शिक्षा समिति रोशन नगर कटनी को पैसे की आवश्यकता होती है जीशान पिता कुश्तर उर्फ रहमान निवासी नजीराबाद जिला सतना द्वारा उक्त संस्था को डोनेशन दिलाने के नाम पर संस्था की एक्सिस बैंक का खाता प्राप्त कर संस्था के खाते में 4.26 करोड़ का लेनदेन का धोखाधड़ी किया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 318(4),319(2) बीएनएस का
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी चार्ल्स रॉड्रिक्स पिता सिरिल रॉड्रिक्स उम्र 46 साल निवासी रोशन नगर थाना एनकेजे को गिरफ्तार किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । जहां से उसे जेल भेजा गया है ।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे ,सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव,प्रधान आरक्षक 33 धर्मेंद्र यादव ,प्रधान आरक्षक 654 भरत विश्वकर्मा,, आरक्षक 568 लव उपाध्याय, 708 संदीप भलावी
जितेंद्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version