रायपुर:
राजधानी के बैरन बाजार इलाके में शुक्रवार सुबह आपसी रंजिश के चलते चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।
वारदात का विवरण
जानकारी के अनुसार, आरोपी आदिल रज़ा उर्फ हरा सोनू ने पुरानी रंजिश को लेकर बैरन बाजार निवासी इनायत पर हमला किया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी आदिल ने पहले इनायत को उसके घर से बाहर बुलाया और बातचीत के दौरान अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घायल की स्थिति और पुलिस कार्रवाई
हमले के तुरंत बाद घायल इनायत को मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया:
“पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।”
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध
- शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व
- सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी
- कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- आगामी त्यौहारों को देखते हुए ,शांति समिति की बैठक संपन्न त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं
- मार्च माह में होली को छोड़कर सभी अवकाश दिवसों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
- भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा
- बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान ।
