रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर भाठागांव रिंग रोड स्थित वालफोर्ट गेट के पास से एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह पूरी कार्रवाई डीसीपी पश्चिम जोन श्री संदीप पटेल और एडिशनल डीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में अमल में लाई गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर देवांश राठौड़,एसीपी पुरानी बस्ती और थाना प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद कुमार (35 वर्ष), निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश बताया।
वैधानिक प्रक्रिया के तहत जब आरोपी के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 02.842 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये आंकी गई है। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारियों के आधार पर इस तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी बारीकी से जांच कर रही है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version