Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
14e09d15 e3f8 4d0a 9e1a b034cef8cbe0

मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026

October 11, 2026
16f99865 726e 4b3e a2a6 3887b31fcf50

सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 18.08.17 1

न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
  • नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
  • सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
  • मां भादवामाता मंदिर विकास को मिली नई गति, 5 करोड़ के कार्य स्वीकृत; कलेक्टर ने घट स्थापना कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा नीमच
  • रामपुर क्षेत्र के भाटा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - “परिणीता का श्रृंगार : तेरे प्रति मेरा प्यार”__ डॉ रीना मालपानी
Policewala

“परिणीता का श्रृंगार : तेरे प्रति मेरा प्यार”__ डॉ रीना मालपानी

policewalaBy policewalaOctober 9, 2025No Comments0 Views
web.whatsapp 17 3
“परिणीता का श्रृंगार : तेरे प्रति मेरा प्यार”__ डॉ रीना मालपानी
इंदौर मध्य प्रदेश
करवाचौथ का पावन पर्व एक अप्रतिम, अद्वितीय रिश्ते की सुंदरता का स्मरण कराता है, जिसमें एक-दूसरे को समझने से लेकर एक-दूसरे को अपनाने तक का भाव निहित होता है। कैसे किसी के प्रेम को सर्वस्व मानकर सहर्ष सुख-दु:ख का अनुभव किया जाता है। किस प्रकार एक व्यक्ति में पूरी दुनिया की खुशियाँ सिमट जाती है। अविश्वास से भरी दुनिया में ऐसे विश्वास से भरे जीवन साथी का मिलना एक परम सौभाग्य की निशानी है। ऐसा हमसफर जो आपके भावों के अनकहे स्वर को समझकर अभिव्यक्ति देता है, जो डगमगाते कदमों को थामकर उसमें नवीन ऊर्जा संचारित करके फिर से जीवन का पथ प्रदर्शन करता है। अनुकूल जीवन साथी मिलना तो मनुष्य जीवन में प्रेम की यात्रा को सरलता एवं पूर्णता से पूर्ण कराने की ओर अग्रसर होता है। प्रेम की अभिव्यक्ति तो अत्यंत सरल है, परंतु प्रेम के प्रति समर्पण अत्यंत कठिन है। गृहस्थी की यात्रा में जीवन की असली रौनक धन एवं बाहरी संसाधनों पर निर्भर नहीं बल्कि निश्छल प्रेम में प्रतीत होती है। web.whatsapp 16 4
निशाकर का इंतज़ार, तेरे प्रति मेरा प्यार।
परिणीता का श्रृंगार, तेरे प्रति मेरा प्यार।
व्योम का निहार, तेरे प्रति मेरा प्यार।
कुमुदकला का निखार, तेरे प्रति मेरा प्यार।
ईश्वरीय लीला में प्रेम के प्रति समर्पण शिव और सती के चरित्र में दृष्टिगोचर होता है। शिव सती के प्रति समर्पित थे और सती शिव के प्रति। शिव के निरादर के कारण सती ने आत्मदाह कर लिया और सती के कारण शिव उनके शव को लेकर व्याकुल होकर यत्र-तत्र विचरण करने लगे। ऐसा ही अनूठा प्रेम हमें श्री राम एवं सीता के चरित्र में दिखता है। जिन सीता माता ने भगवान श्री राम को स्वर्ण मृग पर मोहित होकर लाने की इच्छा प्रकट की उन्हीं माता ने स्वर्ण लंका को तुच्छ मानकर उसका तिरस्कार किया। प्रभु श्री राम जानते थे कि स्वर्ण का कोई मृग नहीं होता परंतु अपनी अर्धांगिनी की इच्छा पूर्ति के लिए वे वन की ओर गए। जब प्रभु श्री राम और माता सीता वनवास का समय व्यतीत कर रहे थे तो उस परिस्थिति में भी श्री राम, माता सीता को पुष्पों की श्रृंगार सामाग्री भेंट किया करते थे। कृष्ण, राधा के प्रेम में राधा ने सदैव कृष्ण से निःस्वार्थ प्रेम किया। राधा ने कभी द्वारिकाधीश राजा से प्रेम नहीं किया बल्कि उस कृष्ण कन्हैया से प्रेम किया जो गौ चराया करता था। जो माखन चोर था। जो गोपियो के साथ रास रचाता था और जो मुरली मनोहर था। राधा, कृष्ण के प्रति समर्पित थी और इस समर्पण में सदैव कृष्ण की प्रसन्नता ही प्रमुख थी और कृष्ण भी सदैव राधा के नाम के स्मरण से प्रफुल्लित होते है, इसलिए उन्होंने अपनी आराधना और जीवन में राधा को सर्वोच्च स्थान दिया।
प्रभा का आधार, तेरे प्रति मेरा प्यार।
दीर्घायु कीचाह, तेरे प्रति मेरा प्यार।
सुह्रद का स्वरुप, तेरे प्रति मेरा प्यार।
क्षुधा की पुकार, तेरे प्रति मेरा प्यार।
अखंड सौभाग्य के प्रतीक इस त्यौहार में नारी के मस्तक पर शोभित बिंदी मुखमंडल की शोभा बढ़ाती है। जुड़ा, गजरा, चूड़ी सभी अलंकार से वह अपने आप को सुशोभित करती है। सोलह श्रृंगार से उत्साह और उमंग के नवीन पुष्प हृदय में पल्लवित होते है। श्रृंगार की मनमोहिनी छवि से वह अपने आप को संवारती है। प्रेम ही जीवन में सौन्दर्य को प्रकाशित करता है। नारी चाहती है कि उसके पति उसकी खामोशी, अल्हड़पन, जिद, हँसना, रोना, हर मनोभाव को समझे और प्रत्येक परिस्थिति में वह उसके प्रेम को ही सर्वोपरि ही माने।
प्रेम पूर्णतः एहसासों की अभिव्यक्ति है। मौन होकर यदि शब्दों को प्रतिपादित किया जा सकें तो यह प्रेम का यथार्थ स्वरूप है। प्रेम में व्यक्ति को समभाव से अपनत्व प्रदान किया जाता है। गुण एवं दोषों से परे केवल उसमे प्रेम ही सर्वस्व होता है। जीवन साथी की बुराइयों एवं कमियों को भी समय के साथ-साथ अच्छाइयों में परिवर्तित करने की शक्ति प्रेम में है। प्रेम निश्छल भाव से किया जाता है। हृदय की क्षुधा को प्रेम के भावों से ही तृप्ति मिलती है। करवाचौथ का त्यौहार परस्पर प्रेम, सम्मान एवं त्याग का पर्व है। निशाकर की प्रतीक्षा में भी प्रेम का भाव ही सर्वोपरि होता है। हर श्रृंगार में जीवन साथी की खुशी निहित होती है। यह सौंदर्य का अनूठा श्रृंगार जीवन साथी के प्रति अद्वितीय प्यार को प्रदर्शित करता है। करवाचौथ के दिवस की भांति गृहस्थी की यात्रा में प्रेम, अपनत्व एवं अनूठे श्रृंगार में न्यूनता न आने दे। प्रेम की अभिव्यक्ति समय एवं तिथि पर निर्भर नहीं है। जीवन में प्रेम की अभिव्यक्ति जीवन को पूर्णता प्रदान करती है एवं जीवन में उत्साह एवं आनंद के प्रसून प्रफुल्लित करता है।
सलिल का पान, तेरे प्रति मेरा प्यार।
अर्क का पर्याय, तेरे प्रति मेरा प्यार।
सौभाग्य का सूत्रधार, तेरे प्रति मेरा प्यार।
अपनत्व का उपहार, तेरे प्रति मेरा प्यार।                                                             रिपोर्ट अनिल भंडारी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

14e09d15 e3f8 4d0a 9e1a b034cef8cbe0

मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026

October 11, 2026
16f99865 726e 4b3e a2a6 3887b31fcf50

सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 18.08.17 1

न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026910
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026758
Don't Miss
14e09d15 e3f8 4d0a 9e1a b034cef8cbe0 Policewala

मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026

By PolicewalaOctober 11, 20261

हैदराबाद रियल एस्टेट में बनाई अपनी पहचान और शिक्षा के ज़रिए 300 लड़कियों को बनाया…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
16f99865 726e 4b3e a2a6 3887b31fcf50

सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 18.08.17 1

न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 17.22.44

नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।

October 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
14e09d15 e3f8 4d0a 9e1a b034cef8cbe0

मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026

October 11, 2026
16f99865 726e 4b3e a2a6 3887b31fcf50

सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

October 11, 2026
Visitors
1944560
This Month : 25785
This Year : 516477
Total Users : 1518797
Views Today : 4796
Total views : 6244519
Who's Online : 16
Server Time : 2026-10-11
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.