सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ ने लोककला एवं पंडवानी गायन की महान विभूति, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।WhatsApp Image 2026 07 06 at 09.30.10

एमसीबी।प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि तीजन बाई ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, ओजस्वी वाणी और अद्भुत प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति एवं पंडवानी कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनका संपूर्ण जीवन भारतीय लोककला, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि तीजन बाई का निधन केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि समूचे देश की सांस्कृतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी कला, साधना और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

साथ ही भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कोरिया के पूर्व संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सनी हथगेन जी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त किये बचपन की यादें जब दूरदर्शन या रेडियो में एक स्वर गूंजता था महाभारत अपितु श्री राम जी के जीवनी का दृश्य अपने स्वरों के मध्यम से अद्भुत तरह से वर्णन करती थी आज सब की आंखें नम्र है आने वाली पीढ़ी छत्तीसगढ़ तथा पुरे भारत की धरोहर को याद किया जायेगा कहते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किये ।

संवाददाता – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Leave A Reply

Exit mobile version