न्यायधीश मानसी के स्थानांतरण पर पठान ला चेम्बर्स ने किया सम्मानित
चंदेरी प्रथम श्रेणी न्यायधीश सुश्री मानसी अग्निहोत्री का स्थानांतरण चंदेरी से जबलपुर न्यायालय में हो गया। इस अवसर पर पठान ला चेम्बर्स ने उनका स्वागत और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पठान ला चेम्बर्स के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता इदरीश खान पठान ने कहा कि न्यायधीश अग्निहोत्री मेडम चंदेरी में ट्रेनी के रूप में यहां आई थी और यही आपकी पहली पोस्टिंग भी हो गई अपने तीन वर्षीय न्यायलयीन कार्य में मेडम अपने स्वभाव और व्यवहार को लेकर हम लोगों के बीच एक अमिट छाप छोड़ कर जा रही है कभी किसी से जोर से ना बोलने वाली न्यायाधीश अपने स्टाफ से भी कभी जोर से नहीं बोली और हमेशा उन्हें भैया कहकर ही संबोधित किया।आपकी कार्यशैली को देखकर कोई नहीं कह सकता कि आप अभी जूनियर हैं मैं न्यायाधीश सुश्री मानसी अग्निहोत्री जी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि आप जहां भी रहे खूब तरक्की करें। इस अवसर पर पठान ला चेम्बर्स ने न्यायधीश कक्ष में उन्हें भावभीनी बिदाई देकर विदा किया विदाई समारोह में एडवोकेट श्रवण श्रीवास्तव राजकुमार चौबे सिराज खान पठान,रमेश श्रीवास्तव देवेश श्रीवास्तव राघवेन्द्र सिंह सेंगर अनीस उल्ला खान फ़ीरोज़ ख़ान पठान महफूज खान पठान वसीम खान ने गुलदस्ता भेंट कर सुश्री मानसी अग्निहोत्री को भावभीनी बिदाई दी।