नीमच जिले के थाना रामपुरा क्षेत्र में जन्नोद पेट्रोल पंप के एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19/11/2026 को रात 07:37 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रामपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक संजय शर्मा एवं पायलट पवन प्रभाकर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़े हुए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से तत्काल शासकीय अस्पताल रामपुरा में भर्ती कराया, जहाँ घायल बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल बुजुर्ग को समय पर उपचार मिला।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️





