रायपुर पुलिस की मुस्तैदी से 1.13 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ‘वॉश एंड वॉश/ब्लैक मनी’ निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री तारकेश्वर पटेल के सतत मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) व थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिला आरोपियों को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला बोरिदकला (बालोद) निवासी और ‘सालिक ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्रा. लि.’ के डायरेक्टर उमेश कुमार सिन्हा की शिकायत से सामने आया। पीड़ित को कंपनी के विस्तार के लिए 45 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता थी। ठगों ने खुद को प्रभावशाली लोगों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताकर पीड़ित का विश्वास जीता। इसके बाद अधिकारियों से बैठक, फाइल प्रोसेसिंग और फंड रिलीज के नाम पर झांसा दिया गया। आरोपियों ने चेन्नई और नागपुर बुलाकर नकली केमिकल व ‘काले नोटों को असली नोटों में बदलने’ की जादुई तरकीब (वॉश एंड वॉश स्कैम) का झूठा प्रदर्शन कर पीड़ित से किश्तों में कुल 1.13 करोड़ रुपये हड़प लिए।
शिकायत मिलते ही अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच के आधार पर आरोपियों की लोकेशन नागपुर में ट्रैक की और दबिश देकर उन्हें दबोच लिया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय (कोलकाता) और दीपिका पालीवाल (उदयपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह पिछले 15 वर्षों से सक्रिय है और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) सहित देश के कई राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है।
आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, 26,000 रुपये नकद, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड (कुल कीमती लगभग 70,000 रुपये) जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 330/26, धारा 318(4) व 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल!
- जबलपुर निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल” मानवीयता की मिसाल : दिव्यांग को देख कुर्सी छोड़
- सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
- “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
