नरसिंहपुर। जिले की पत्रकार निधि झारिया को नर्मदांचल पत्रकार संघ की महिला इकाई का नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पत्रकारिता जगत में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश राय की सक्रियता तथा प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति प्रक्रिया में महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रूपाली सक्सेना, प्रदेश प्रभारी आशीष नेमा एवं संभागीय प्रभारी रूपेश साहू की सहमति रही। संगठन ने निधि झारिया पर विश्वास जताते हुए महिला पत्रकारों को संगठित करने और उनके हितों के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी दी है।

निधि झारिया अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए जिले की महिला पत्रकारों को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी। उनकी नियुक्ति को महिला पत्रकारों के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी नियुक्ति से जिले की महिला पत्रकारों में उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में महिला इकाई पत्रकार हितों एवं जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।

नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version