इंदौर

नशे की लत पूरी करने को ऑटो चोर चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर। वाहन चोर गिरोह पर चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक शातिर ऑटो चोर को गिरफ्तार कर 4 चोरी के ऑटो बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 8 लाख रुपये है।20 अगस्त को नूरानी नगर से ऑटो चोरी हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्कीम नंबर 71 झोपड़पट्टी के पास घेराबंदी कर आरोपी फरीद खान (28) निवासी खजराना को पकड़ लिया पूछताछ में उसने 4 ऑटो चोरी करना कबूला –
1. MP09R8140 – रॉयल रेजिडेंसी से
2. MP09R5798 – ग्रीन पार्क से
3. MP09RA3510 – आजाद नगर से
4. MP09R6958 – नूरी कॉलोनी से

आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था। उस पर पहले से ही खजराना, आजाद नगर और चंदन नगर में 6 केस दर्ज हैं

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version