मद्य निषेध सप्ताह के तहत 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा जनजागरूकता अभियान
नीमच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर जिले में मद्य निषेध सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नीमच पुलिस द्वारा शुक्रवार को शहर में वाहन रैली निकालकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक अजय सिंह वर्मा, यातायात प्रभारी मलखान सिंह परमार, नारकोटिक्स विंग प्रभारी बलराम रघुवंशी, कैंट थाना प्रभारी सौरव शर्मा, बघाना थाना प्रभारी पुष्पा चौहान सहित पुलिस बल ने भारत माता चौराहा से वाहन रैली निकाली।
वाहन रैली वह पोस्टर बैनरों के माध्यम से जाग्रत होने का सदेश दिया शहरवासियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। रैली में नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने भी सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।
इस दौरान पुलिस द्वारा आमजन से “नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो”, “नशा नहीं, जीवन चुनें” और “नशा करता है नाश” जैसे संदेशों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।
2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
मद्य निषेध सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ जीवन, खुशहाल परिवार, बेहतर भविष्य और सशक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
जिला पुलिस बल नीमच, मध्यप्रदेश द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहभागी बनें।
जिला ब्यूरो
ललित सिंह चुंडावत
नीमच✍️
