नवागत SP संजय कुमार अग्रवाल ने संभाली कमान; कहा— “अपराध मुक्त जिला और पुलिस पर जनता का भरोसा ही मेरी पहली प्राथमिकता

शहडोल- जिले की कमान संभालते ही नवागत पुलिस अधीक्षक (SP) संजय कुमार अग्रवाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शनिवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर लगाम कसना और नशे के काले कारोबार को जड़ से मिटाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

​15 दिनों तक चलेगा विशेष नशा विरोधी अभियान

​SP संजय कुमार अग्रवाल ने एक बड़े फैसले का ऐलान करते हुए बताया कि आगामी 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे जिले में एक विशेष नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा।अवैध शराब, ड्रग्स और हर तरह के मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसेगा।
​इस मुहिम में केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों को भी साथ लिया जाएगा।
​युवाओं को बर्बादी की राह से बचाने के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे।

सोशल मीडिया की खबरों पर तुरंत होगा ‘एक्शन’

​पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि अब सोशल मीडिया या समाचार माध्यमों में आने वाली अपराध और अवैध गतिविधियों की खबरों को हल्के में नहीं लिया जाएगा। पुलिस इन पर तत्काल संज्ञान लेकर एक्शन लेगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों (TI) को हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

​चोरी की वारदातों पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

​हाल ही में जिले में हुई चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए SP ने सुरक्षा का नया खाका पेश किया:
​”जिले का सूचना तंत्र (इंटेलीजेंस) और मजबूत किया जाएगा। रात के वक्त गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाएगी। जिन थानों में बल की कमी है, वहां पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे ताकि जनता चैन की नींद सो सके।”

पुलिस, मीडिया और जनता का ‘त्रिकोण’ बदलेगा तस्वीर

​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि बेहतरीन पुलिसिंग अकेले मुमकिन नहीं है। इसके लिए मीडिया और आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया और पुलिस, दोनों का ही लक्ष्य समाज में पारदर्शिता लाना, कानून का राज स्थापित करना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना है, इसलिए दोनों के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है।

अजय पाल

Leave A Reply

Exit mobile version