इंदौर
नवरात्रि में इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल महिलाओं की सुरक्षा के साथ हर जिम्मेदारी निभा रही है।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शहर में 15 शक्ति मोबाइल टीमें प्रमुख मंदिरों, गरबा पंडालों और मेलों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।
बीती रात की बड़ी कार्यवाहियां –
1. बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया: गांधी नगर के माँ कमलेश्वरी गरबा मंडल में महिला कौशल्या देवी की तबीयत बिगड़ने पर PCR-3 ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
2. अकेली युवती को घर पहुंचाया: अभिव्यक्ति गरबा से देर रात लौट रही युवती को शक्ति PCR-5 ने सुरक्षित सुभाष नगर स्थित घर पहुंचाया।
3. बिछड़े मासूम को माँ से मिलाया: अभिव्यक्ति गरबा में परिवार से बिछड़े 3 साल के बच्चे को PCR-7 और खजराना थाना टीम ने ढूंढकर माँ को सौंपा।
4. गरबा पंडाल में विवाद शांत: PCR-6 ने गरबा पंडाल के पास विवाद कर रहे दो लोगों को समझाइश देकर घर भेजा।
5. संकटग्रस्त बालिका को मदद: कैलोद हाला क्षेत्र में घर छोड़ने वाली 18 वर्षीय बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।
पुलिस टीमों द्वारा गरबा पंडालों में जाकर महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जा रही है।
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर
