गरियाबंद । धान खरीदी की तिथि बढाने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग मैनपुर देवभोग गरियाबंद में चक्काजाम कर दिया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया। इस दौरान सड़क के दोनो तरफ लंबी वाहनों की कतार लग गई
और सड़क में बैठकर चक्काजाम कर रहे कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद चक्काजाम को स्थगित किया गया।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद







