ऑपरेशन निश्चय के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ₹42,800 का मशरूका जब्त।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने मराठापारा क्षेत्र से विशेष शर्मा (22 वर्ष) को 140 नग नाइट्राजेपाम टैबलेट (Nitrosun-10) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली टैबलेट के परिवहन में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी सहित कुल ₹42,800 का मशरूका जब्त किया है। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 22(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है तथा टैबलेट के सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
