धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिहावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उड़ीसा से दिल्ली गांजा ले जा रहे दो अंतरराज्यीय आरोपियों एहतेशाम (27) और तुषार कश्यप (23) को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर रतावा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। आरोपियों के पास से 20 किलो 400 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 10.20 लाख रुपये, बरामद हुआ। इसके अलावा मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 11.80 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
सिहावा थाने में अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 20(ख) में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Comments are closed.

Exit mobile version