धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लिमतरा मोड़ एनएच-30 ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने धौराभांठा निवासी आरोपी खिलानंद उर्फ गोलू साहू को एक जायलो कार (क्रमांक CG-06-L-0282) के साथ पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर उसमें से दो कार्टूनों में भरी 96 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 17.280 लीटर है।
पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 2,27,680 रुपये का मशरूका जप्त किया है। आरोपी द्वारा शराब बिक्री का कोई वैध दस्तावेज पेश न करने पर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
- आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
- अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी
- सैनिकों को भेजीं 1,000 छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राखियां, पुलिस-स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
- गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
- पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट
- प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया
- महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
