धमतरी
धमतरी पुलिस की नई पहल: जवानों को सिखाए सुरक्षित निवेश और वित्तीय अनुशासन के गुर
पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में आज पुलिस कंट्रोल रूम धमतरी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ‘वित्तीय सशक्तिकरण’ पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों को उनकी मेहनत की कमाई का सही नियोजन कर भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यशाला की मुख्य बातें:
विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक (GM) श्री दिवाकर सिंह और म्यूचुअल फंड विशेषज्ञों ने निवेश के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी।
सुरक्षित निवेश के विकल्प: जवानों को SIP, म्यूचुअल फंड, PPF, और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे सुरक्षित माध्यमों के लाभ बताए गए।
आयकर एवं रिटायरमेंट प्लानिंग: विशेषज्ञों ने टैक्स सेविंग, बेहतर रिटर्न और रिटायरमेंट के बाद की आर्थिक आजादी पर विस्तार से चर्चा की।
धोखाधड़ी से बचाव: निवेश के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड और वित्तीय जोखिमों के प्रति भी सतर्क किया गया।
एसपी श्री सूरज सिंह परिहार का संदेश:
“अनुशासन केवल ड्यूटी तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारे वित्तीय जीवन में भी अनिवार्य है। सही समय पर किया गया छोटा निवेश भविष्य की बड़ी जरूरतों (बच्चों की पढ़ाई, विवाह, मकान) के लिए मजबूत आधार बनता है।”
उपस्थित अधिकारी:
कार्यशाला में एएसपी श्री मणिशंकर चन्द्रा, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा। जवानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
रिपोर्ट मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
- यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
- थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
- एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता।
- भिलाई में एकतरफा प्यार में युवती की निर्मम हत्या, मुस्तैद दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रायपुर से आए कातिल को दबोचा
- नशा मुक्ति’ के लिए महाअभियान: 15 जुलाई से पुलिस करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई
- सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत मार्ग चौड़ीकरण में नगरवासियों का सहयोग सराहनीय — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- थाना महाकाल पुलिस की तत्परता से महाराष्ट्र से आईं दो महिला दर्शनार्थियों को मिला परिवार का साथ – बिछड़ी महिलाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया।
