धमतरी पुलिस का तस्करी पर बड़ा प्रहार: 55 किलो गांजे के साथ महाराष्ट्र के तीन तस्कर गिरफ्तार

​धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने सांकरा चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही एक डस्टर कार से पुलिस ने 54 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 27.50 लाख रुपये है।

​वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नासिक निवासी अमोल अरुण ओढे़कर सहित अहमदनगर के तनिष गायकवाड और ऋषिकेश सिरसाट को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के पास से गांजा, कार और 4 मोबाइल सहित कुल 33.53 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। तस्करों ने पूछताछ में कुबूल किया कि वे नशे की यह खेप बलांगीर (ओडिशा) से नासिक ले जा रहे थे। सिहावा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 15 दिन पहले भी पुलिस ने इसी मार्ग पर 127 किलो गांजा पकड़ा था, जो तस्करी नेटवर्क पर पुलिस के बढ़ते दबाव को दर्शाता है।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version