धमतरी: अवैध शराब पर पुलिस का प्रहार, मडेली और मोहेरा से दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी, 16 अप्रैल 2026 धमतरी पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध जारी ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत मगरलोड थाना क्षेत्र में दो प्रभावी कार्रवाइयां की हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सक्रिय हुई मगरलोड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मडेली और मोहेरा में दबिश देकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

पहली कार्रवाई ग्राम मडेली में की गई, जहाँ परशुराम कमार के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में ग्राम मोहेरा की दिलेश्वरी प्रजापति को अपने घर के आंगन में अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 23 पौवा देशी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही की है। धमतरी पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version