दुर्ग। अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम समोदा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े आरोपियों के अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।
जांच में हुआ था खुलासा
पुलिस के अनुसार, पुलगांव थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार (निवासी तेमरापारा) के विरुद्ध जांच जारी थी। इसी दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी के कुछ रिश्तेदारों ने ग्राम समोदा क्षेत्र में राजस्व भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया है।
संयुक्त टीम की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
सूचना की पुष्टि होते ही राजस्व विभाग ने भूमि अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण किया, जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस, राजस्व और संबंधित प्रशासनिक विभागों की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुँची। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती में बुलडोजर के जरिए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
नशे के सौदागरों को सख्त संदेश
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित संपत्ति या कानून का उल्लंघन कर बनाए गए अवैध ढांचों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
रिर्पोट:मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
- आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
- अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी
- सैनिकों को भेजीं 1,000 छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राखियां, पुलिस-स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
- गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
- पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट
- प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया
- महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
