नीमच। मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा जारी निर्देशों एवं वर्तमान में कृषि उपज की अत्यधिक आवक को ध्यान में रखते हुए, कृषि उपज मंडी समिति नीमच द्वारा कृषक बंधुओं की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
उमेश कुमार बसेडिया (शर्मा) शर्मा, सचिव, कृषि उपज मंडी समिति नीमच द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी दीपावली त्यौहार के कारण मंडी में लगातार अवकाश रहने की स्थिति में किसानों को उपज विक्रय में कोई असुविधा न हो और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके, इस हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।

इस संबंध में मंडी सचिव द्वारा मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष, किसान संघ अध्यक्ष (जिला नीमच) तथा तुलावटी/हमाल संघ (मंडी नीमच) के पदाधिकारियों से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति एवं किसानों के व्यापक हित को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 01 नवंबर 2026, दिन रविवार को मंडी में नीलाम कार्य एवं क्रय-विक्रय की समस्त गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित रहेंगी।
मंडी प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सभी कृषक बंधुओं से अपील की जाती है कि वे दिनांक 01 नवंबर 2026 (रविवार) को अपनी कृषि उपज लाकर नीलाम प्रक्रिया का लाभ उठाएं। व्यापारियों द्वारा उनके पास उपलब्धता अनुसार नगद भुगतान किया जायेगा शेष NEFT/RTGS के माध्यम से किया जायेगा।
किसान भाइयों से सहयोग की अपेक्षा के साथ समस्त व्यापारियों, तुलावटियों एवं हम्माल भाइयों से भी अनुरोध है कि वे नियत समय पर उपस्थित रहकर व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
जिला ब्यूरो
ललित सिंह चुंडावत
नीमच✍️







