दमुआ/रामपुर थाना

मैं वार्ड नम्बर 18 ग्राम दातला में रहता हूं, खेती किसानी का काम करता हूं । आज दिनाँक 20.06.2026 को इन्नु भाई ने मुझे मेरे मोबाईल नम्बर 8815054601 पर फोन कर बताया कि तुम्हारे छोटे भाई सुमित उइके का पोटिया नाला के पुल के नीचे रामपुर में एक्सीडेन्ट हो गया है तो खबर सुनकर मैं तत्काल अपने साथ अजहर, अनिल वरकडे के साथ मौके पर पहुंचकर देखे तो पीले कलर का छोटा डम्फर जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP 22 G 2846 पलटा हुआ था मेरा भाई सुमित उइके पिता रमेश उइके उम्र – 28 साल निवासी  दातला वार्ड नम्बर 18 थाना जुन्नारदेव जिला छिन्दवाडा का डम्पर के आगे पड़ा हुआ था जिसे देखा गया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी ,सुमित उइके की मृत्यु डम्पर को लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटा देने से एक्सीडेन्ट में आई चोटों को कारण मृत्यु हुई है , रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जायें ।

 

🚓 दमुआ पुलिस  ने मर्ग .क्र.  37/2026 धारा 194 बीएनएसएस के मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है!

शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया गया है

 

रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply