थाना – दमुआ जिला – छिंदवाड़ा
अपराध क्र – 88/26 धारा 34(2)आबकारी एक्ट
घटना स्थल – वार्ड नं 08 माईनस दमुआ पुरानी रेल्वे ट्रैक के पास
नाम प्रार्थी – मप्र शासन की ओऱ से प्रआऱ 985 संदीप चौरसिया थाना दमुआ जिला छिन्दवाडा
नाम पता आरोपी – 01. दीपक पंद्राम पिता अम्मुलाल पंद्राम उम्र 27 साल निवासी कन्हान वन ग्राम थाना नवेगांव
02. अन्य -01
घटना दिनांक समय –24.05.2026 के 23.15 बजे
घटना सूचना समय – 25.05.2026 के 02.13 बजे ।
विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 24.05.2026 को दौरान कस्वा भ्रमण इंद्रा चौक पर मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल से बैग एवं बोरी में अवैध शराब मढकाढाना से सेमरकुही वाले रास्ते से दमुआ तरफ लेकर जा रहे है कि सूचना से मौके पर उपस्थित गवाहान राजेश चौकीकर पिता गुलाब चौकीकर उम्र 44 साल निवासी वार्ड नं 06 नंदन थाना दमुआ एवं देवेन्द्र उर्फ देबू पिता सुरेश हुमनेकर उम्र 31 साल निवासी वार्ड नं 16 रामनगर थाना दमुआ को अवगत करा कर रेड कार्यवाही में साथ चलने की स्वाकृति देने पर मुखविर सूचना पंचनामा तैयार कर हमराही स्टाफ एवं उपस्थित गवाहान को हमराह लेकर वार्ड नं 08 सेमरकुही रोड दमुआ पुरानी रेल्वे ट्रेक के पास लुकछिप कर मुखविर द्वारा बताये मोटर सायकल का इंतजार करने पर जो कुछ समय बाद एक मोटर सायकल जिसमें दो लोग बैठे हुये थे जिसके सामने बैग एवं बीच में बोरा रखा हुआ था आते हुई दिखी जिसे रोकने पर मोटर सायकल चला रहा व्यक्ति मोटर सायकल छोड कर भाग गया जो दोड कर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड कर उससे अपना नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दीपक पंद्राम पिता अम्मुलाल पंद्राम उम्र 27 साल निवासी कन्हान वन ग्राम थाना नवेगांव का रहने वाला बताया जिसके हाथ में रखे बोरी एवं मोटर सायकल पर रखे बैग को चैक करने पर उस नीले रंग के बैग में आफीसर च्वाईस कंपनी की 180 एम एल की 48 बाटल कुल 8.640 लीटर कीमती 8160 रुपये , देशी प्लेन मदिरा की 180 एम एल की कुल 50 बाटल कुल 09.00 लीटर कीमती 3800 रुपये एवं खाकी रंग के बोरे में देशी प्लेन मदिरा की 180 एमएल की कुल 250 बाटल कुल 45 लीटर कीमती 19000 रुपये कुल शराब 62.640 लीटर कुल कीमती 30960 रुपये सभी नीब सील बंद रखे मिला जिससे शराब रखने के सम्बध में दस्तावेज पूछने पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज न होना बताया जो आरोपी का कृत्य धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी दीपक पंद्राम के कब्जे से उक्त शराब एवं एक बजाज कंपनी की प्लेटीना मोटर सायकल जिसका रजिस्ट्रेशन नंम्बर MP28N5363 होना लेख है जिसका जिसका चेचिस नंम्बर MD2A76AY5KPH05701 एवं इंजन नम्बर PFYPKH07221 है काले रंग की है जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद जप्त शुदा शराब आफीसर च्वाईस की 180 एमएल की दो बाटल एवं देशी प्लेन मदिरा के 180 एमएल के दो बाटल पृथक से सेम्पल हेतु निकाल कर सील बंद किया बाद शेष शराब को समक्ष गवाहान सील बंद किया बाद आरोपी दीपक पंद्राम से भागे हुये व्यक्ति एवं जप्त शुदा अवैध शराब के सम्बध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी सीताराम यदुवंशी निवासी मढकाढाना के द्वारा उसकी मोटर सायकल से उसके घऱ से उक्त शराब को लेकर आना जो पुलिस द्वारा पकड लेने पर साथी सीताराम यदुवंशी मोटर सायकल छोड कर भाग जाना शराब कहां से लेकर इसके सम्बध में कोई भी जानकारी न होना बताया गया जो समक्ष गवाहान पूछताछ पंचनामा तैयार किया गया बाद आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने आरोपी को समक्ष गवाहान विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना जरिए मोबाईल फोन के उसके परिजन को दी गई । बाद जप्तशुदा शराब मय आरोपी के हमराही स्टाफ एवं गवाहान की मदद से थाना लेकर आया आरोपीगण के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

