दिनांक 23.05.2026 थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी*
थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम खड़रा से चोरी हुए ट्रैक्टर को 24 घंटे के अंदर किया बरामद
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा , अति पुलिस अधीक्षक कटनी श्री संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी स्लीमनाबाद कटनी के मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम खडरा से चोरी हुए ट्रैक्टर को किया बरामद।
घटना विवरण – दिनांक 22/05/2026 को फरियादी सुरेंद्र कुमार गुप्ता पिता स्व भैया लाल गुप्ता निवासी ग्राम कुआँ थाना बोहरीबंद ने रिपोर्ट किया कि मै उपरोक्त पते पर रहता हूँ। व्यापार एवं कृषि का काम करता हूँ। दिनांक 21/05/26 को मै अपना नीला रंग का स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर क्र एमपी 20 एए 2451 स्वराज 735 एफ ई माडल 2010 को राइस मील के पास खड़ा करके शाम करीब 06/00 बजे अपने घर ग्राम कुआ चला गया था फिर आज दिनांक 22/05/26 को शाम करीब 05/00 बजे मै अपने राइस मील गया तो मेरा ट्रेक्टर जहां खड़ा किया था वहां पर नही मिला और गेट का ताला टूटा हुआ मिला तब मै आसपास के लोगो से पूछताछ किया तो कोइ पता नही चला मेरे नीले रंग के स्वराज कंपनी के ट्रेक्टर पुराना इस्तेमाली को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । मेरा नीला रंग का स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर क्र एमपी 20 एए 2451 स्वराज 735 एफई को मैने वर्ष 2010 मे खरीदा था जिसका इंश्योरेंस नही है जिसकी वर्तमान मे कीमत करीबन 90,000/- रुपये के आसपास होगी । रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे । रिपोर्ट पर अपराध क्र 317/2026 धारा 303(2) BNS ka कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना नीला रंग का स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर क्र एमपी 20 एए 2451 स्वराज 735 एफई को लावारिस हालत मे ग्राम रामपुर थाना स्लीमनाबाद से बरामद किया गया अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है ।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी सुदेश कुमार,
रिपोर्ट नवीन कुमार पांडे पुलिसवाला न्यूज कटनी







