▪️ पुलिस द्वारा 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ आरोपी के विरुद्ध चोरी, अवैध हथियार रखने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी सहित 11 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
▪️ पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की, चोरी गया मश्रुका बरामद।
▪️ आरोपी को माननीय न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर उपजेल महिदपुर भेजा गया।
उज्जैन जिले में अवैध शराब एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम।में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी अनुभाग महिदपुर श्री महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना महिदपुर पुलिस टीम को अवैध शराब व चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.08.2026 को थाना महिदपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महिदपुर टांडा रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है।
🔹पुलिस कार्यवाही-
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी मोईनउद्दीन उर्फ राजा पिता इंसाफ, उम्र 28 वर्ष, निवासी फकीर मोहल्ला महिदपुर, हाल ट्रांसपोर्ट नगर महिदपुर को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 05 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद होने पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 49(ए) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी से अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने थाना महिदपुर के अपराध क्रमांक 309/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय महिदपुर के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाए जाने पर उसे उपजेल महिदपुर में निरुद्ध कराया गया।
🔹 आपराधिक रिकॉर्ड-
आरोपी मोईनउद्दीन उर्फ राजा के विरुद्ध चोरी, अवैध हथियार रखने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी सहित कुल 11 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
🔹 सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्रवाई में थाना महिदपुर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक पाटीदार, उनि अन्नपूर्णा कठेरिया, उनि सुखसेन अरियाम, आरक्षक 1233 चन्द्रभान, आरक्षक 1971 नारायण, आरक्षक 1081 समरथ पाटीदार, आरक्षक नारायण सोलंकी एवं सैनिक 1220 महेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)