पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बहोरीबंद थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस ने जुआ खेलते 04 जुआरियों को पकड़ा ।
घटना का विवरण-दिनांक 15/09/2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि से पथराडी पिपरिया कच्चा सार के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा गया जिन्होने अपना नाम 1. मुकेश पिता मथुरा प्रसाद लोधी उम्र 38 वर्ष, 2.सुरेश साहू पिता हरीलाल साहू साहू उम्र 32 वर्ष, 3.दीनदयाल पिता रामचरण लोधी उम्र 51 वर्ष, 4. संत कुमार पिता गोविंद लोधी उम्र 32 वर्ष सभी निवासी पथराडी पिपरिया थाना बोहरीबंद जिला कटनी का होना बताये मौके पर जिनके कब्जे एवं फड़ से 775/- रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए । आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई ।
विशेष भूमिकाः- निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में सउनि संतोष विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश सिंह, सतीश तिवारी, आरक्षक आशीष सोनी, बृजेश सिंह एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा
Trending
- री श्रावण द्वादशी मां अन्नपूर्णा मेला जलविहार की कार्यकारिणी घोषित
- जयसिंहनगर स्वास्थ्य केंद्र का काला सच: पेट दर्द लेकर पहुँची महिला से डॉक्टरों ने की बदसलूकी, वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी!
- थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा जुआ खेलते 04 जुआरियों को पकड़ा
- वामित्व निष्पादन योजना से विरत रहने पटवारी संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन
- विजयराघवगढ़ पुलिस को देखते ही सड़क पर फेंकी शराब, बाइक छोड़ भागा तस्कर
- कुठला पुलिस की सख्ती तलवार और चाकू लेकर घूम रहेदो युवक दबोचे
- कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों संग SP ऑफिस पहुंचे, निर्दोषों को न्याय दिलाने सौंपा ज्ञापन
- सकल ब्राह्मण महासमिति के संभाग के अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा मनोनीत
