दमुआ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार थाना दमुआ प्रांगण में प्रोजेक्टर के माध्यम से गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
🖊️इस वर्ष एकता परेड की थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रही। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की आंतरिक सुरक्षा एवं विशेष बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियानों पर आधारित परेड प्रस्तुत की गई। साथ ही नक्सलवाद की उत्पत्ति, उसके प्रभाव और उन्मूलन को दर्शाती झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।
🖊️कार्यक्रम में गुजरात के विभिन्न जिलों में स्थापित औद्योगिक इकाइयों की झांकियां, सांस्कृतिक नृत्य एवं स्कूली बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं। लाइव प्रसारण के माध्यम से उपस्थित लोगों को देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवानों के साहस, समर्पण और कार्यप्रणाली से परिचित होने का अवसर मिला।
🖊️थाना प्रांगण में आयोजित इस प्रसारण के दौरान पुलिस स्टाफ, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया गया।
साथ ही आंतरिक सुरक्षा बलों के योगदान और नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
Trending
- छिंदवाड़ा :नकली और अवैध शराब पर आबकारी विभाग सख्त, दुकानदारों को जारी हुए निर्देश
- केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची में मध्यप्रदेश से केवल 05 नाम, उनमें रतलाम के उप निरीक्षक विष्णुदयाल जोशी भी शामिल
- झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र विगत
- दमुआ ग्राम पिंडरई में 20 वर्षीय युवक का फंदे पर लटका मिला शव, दमुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, लौह महिला, भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और छत्तीसगढ़ के गौरव
- थाना प्रांगण में लाइव प्रसारण के जरिए मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, ‘एकता परेड’ का हुआ सीधा प्रसारण
- कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच के टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय समारोह







