Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
ad97cf90 672a 4f1e 96c5 3c128a70dd29

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

October 31, 2026
ee102382 c227 423c 987d 2902929b698e

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच के टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय समारोह

October 31, 2026
WhatsApp Image 2026 10 31 at 19.31.56

शहपुरा एसडीएम का बड़ा एक्शन! आयुष्मान कार्ड के कथित फर्जीवाड़े में छह पर FIR, बस और प्रचार वाहन जब्त

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच के टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय समारोह
  • शहपुरा एसडीएम का बड़ा एक्शन! आयुष्मान कार्ड के कथित फर्जीवाड़े में छह पर FIR, बस और प्रचार वाहन जब्त
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर माय भारत एवं एनएसएस ने किया वृक्षारोपण, लगाए पांच पौधे
  • 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ
  • अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वृद्धाश्रम में जागरूकता एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित
  • स्थापना दिवस समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में आज
  • स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार के लिए समन्वित प्रयास करें अधिकारी- कलेक्टर
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
Policewala

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

PolicewalaBy PolicewalaOctober 31, 2026No Comments1 Views
ad97cf90 672a 4f1e 96c5 3c128a70dd29

सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नीमच, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों तथा यातायात नियमों के पालन की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश निम्नानुसार हैं :

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती

  • ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा ब्लैक फिल्म लगाने वाली दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार जब्ती एवं सीलिंग की कार्रवाई भी की जाए।
  • ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित जांच एवं कार्रवाई की जाए।
  • बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए।
  • अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की सघन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

स्कूली विद्यार्थियों एवं वाहनों की सुरक्षा

  • जिला शिक्षा अधिकारी सभी स्कूल प्राचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारी बाइक लेकर स्कूल नहीं आने के संबंध में समझाइश दिलवाएं।
  • स्कूलों के बाहर संचालित अवैध खान-पान की दुकानों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
  • क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सभी स्कूल बसों एवं सार्वजनिक वाहनों की फिटनेस जांच सुनिश्चित करें। निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए।

शहर की यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण

  • बस स्टैंड एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर बसों की अवैध और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई की जाए।
  • यातायात पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी एवं नगर पालिका का संयुक्त दल गठित कर शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।
  • यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रमुख मार्गों पर व्यवस्थित पार्किंग एवं आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय

  • जिले के चिह्नित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का संबंधित विभाग संयुक्त निरीक्षण करें और आवश्यक सुधारात्मक कार्य करवाएं।
  • क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।
  • आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
  • वर्षाकाल में जलभराव तथा पुल-पुलियों पर पानी के बहाव वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं स्टॉप गेट की व्यवस्था की जाए।

शीत ऋतु एवं कोहरे को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं

  • आगामी शीत ऋतु एवं कोहरे के मद्देनजर प्रमुख मार्गों पर रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक एवं रोड मार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि कम दृश्यता के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके।

दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं सहायता

  • सड़क दुर्घटना में घायलों को गोल्डन आवर में उपचार उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस, चिकित्सकीय दल एवं अस्पतालों में आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
  • सड़क दुर्घटना पीड़ितों से संबंधित सहायता प्रकरणों की समीक्षा कर लंबित भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
  • हिट एंड रन के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास,अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल,एसडीएम नीमच पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

ee102382 c227 423c 987d 2902929b698e

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच के टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय समारोह

October 31, 2026
WhatsApp Image 2026 10 31 at 17.57.41

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर ढीमरखेड़ा थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बच्चों को पुलिस ने किया जागरूक,

October 31, 2026
WhatsApp Image 2026 10 31 at 15.32.04

परासिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार रुपये का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार सालों से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश-

October 31, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026918
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026801
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026769
Don't Miss
ad97cf90 672a 4f1e 96c5 3c128a70dd29 Policewala

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

By PolicewalaOctober 31, 20261

सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर बिना हेलमेट…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
ee102382 c227 423c 987d 2902929b698e

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच के टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय समारोह

October 31, 2026
WhatsApp Image 2026 10 31 at 19.31.56

शहपुरा एसडीएम का बड़ा एक्शन! आयुष्मान कार्ड के कथित फर्जीवाड़े में छह पर FIR, बस और प्रचार वाहन जब्त

October 31, 2026
WhatsApp Image 2026 10 31 at 19.25.22

राष्ट्रीय एकता दिवस पर माय भारत एवं एनएसएस ने किया वृक्षारोपण, लगाए पांच पौधे

October 31, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
ad97cf90 672a 4f1e 96c5 3c128a70dd29

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

October 31, 2026
ee102382 c227 423c 987d 2902929b698e

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच के टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय समारोह

October 31, 2026
Visitors
2004222
This Month : 85447
This Year : 576139
Total Users : 1578459
Views Today : 5552
Total views : 6365317
Who's Online : 27
Server Time : 2026-10-31
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.