रायपुर यातायात पुलिस की QRT-2 टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान तेलीबांधा क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक हरिवंश कंवर और आरक्षक रज्जाब खान ने संदिग्ध की तलाशी ली, जिसमें एक धारदार चाकू और कड़ा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जयकिशन विश्वकर्मा (32) निवासी मंदिर हसौद के रूप में हुई। आरोपी को थाना तेलीबांधा के सुपुर्द किया गया, जहां धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.