रायपुर। शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की सतर्कता से जुलाई माह में चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई।
पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) के निर्देश पर यातायात थाना पचपेड़ीनाका प्रभारी गोविंद यादव के नेतृत्व में प्र.आर. 1815 कुलेश्वर राजपूत, आर. 1738 सुनील क्षत्रिय, आर. 669 गोपाल राजपूत एवं आर. 724 भगवान जैन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। इसी दौरान राजेंद्र नगर अंडरब्रिज के पास सीजी-04 रेस्टोरेंट के सामने नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से हटवाया जा रहा था।
इसी बीच एक्टिवा क्रमांक CG 04 HM 5662 को हटाने के लिए कई बार अनाउंसमेंट किए जाने के बावजूद कोई वाहन मालिक सामने नहीं आया। वाहन लावारिस और संदिग्ध स्थिति में पाए जाने पर यातायात पुलिस ने उसे सुरक्षा की दृष्टि से यातायात थाना पचपेड़ीनाका पहुंचाया। वाहन पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर वाहन स्वामी इग्नेश नंद से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त एक्टिवा जुलाई 2026 में चोरी हो गई थी और इसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी।
तस्दीक करने पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 367/26, धारा 303(2) बीएनएस, दिनांक 02 जुलाई 2026 के तहत चोरी का मामला दर्ज होना पाया गया। यातायात पुलिस ने बरामद वाहन को सुरक्षित रखा है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना सिविल लाइन को विधिवत सूचना दे दी है।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और लंबे समय से लावारिस अथवा संदिग्ध अवस्था में कोई वाहन दिखाई देने पर तत्काल पुलिस, कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- चोरी की एक्टिवा स्कूटी नो-पार्किंग में लावारिस मिली, यातायात पुलिस ने बरामद कर सिविल लाइन थाना को दी सूचना
- कलेक्टर के आदेश पर पंचायतों की मनमानी भारी! जनसुनवाई के दिन फिर पंचायत भवनों में लटका मिला ताला
- शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- तेलीबांधा में धारदार हथियार के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
- गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश
- शहपुरा के होटल-रेस्टोरेंटों में खाद्य विभाग की जांच, दाल-दूध, पनीर और तेल के लिए नमूने
- कंचनपुर में सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, उपसरपंच ने खोला मोर्चा
- पीएम आवास की पहली किस्त पहुंची दूसरे के खाते में, हक की राशि के लिए महीनेभर से भटक रही महिला

