नारायडगंज के समीप कुम्हा से वापिस हो रहें 14लोग गुमटी मेली जा रहें थे जो बीजाडांडी ब्लॉक मे आता है सभी 14 लोग ऑटो मे सवार थे ऑटो क्रमांकMP51ZB0130 ऑटो अपने गाँव गुमटी मेली जा रहा था कालपी और धनबाही के बीच जंगल मे ट्रक क्रमांकMP18H5328जो मंडला से जबलपुर की तरफ जा रहा था गाड़ी ख़राब हो जाने के करण गाड़ी रास्ते मे किनारे खड़ी थी ऑटो चालक की लापरबाही के करण ऑटो ट्रक के पीछे जा घुसा जिसमे बैठने वाले लोगो की संख्या 14 बताई जा रही है जिन्हे पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एंबुलेंस की सहायता से लाया गया जिसमे 5 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हे जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया बाकी लोगो को मामूली चोट आई है पुलिस प्रशासन घटना की जांच कर रही है
मंडला जिले के ग्रामीण एरिये की यातायात व्यवस्था बेहद ख़राब है छोटे छोटे ऑटो मे लोगो को ठूस ठूस के भरा जाता है साथ ही प्राइवेट गाड़ियों में भी गाड़ी की क्षमता से ज्यादा लोगो को बिठाया जाता है जो की शासन प्रशासन देखते हुये भी अनदेखा कर रही है दुर्घटना का अंजाम भुगतना जनता को पड़ता है
नारायडगंज से तहसील संवाददाता अमित मिश्रा की रिपोर्ट
