ढीमरखेड़ा थाने की कमान अब श्रीमती महिमा रघुवंशी के हाथों में

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए श्रीमती महिमा रघुवंशी को थाना प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने ढीमरखेड़ा थाने की कमान संभाल ली है। नई थाना प्रभारी के रूप में उनका मुख्य फोकस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर रहेगा।

श्रीमती रघुवंशी ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनविश्वास को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जितेन्द्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version