बिलासपुर / बिल्हा। गर्ल राइजिंग इंडिया फाउंडेशन एवं समर्पित सेंटर फॉर पॉवर्टी एलिविएशन एंड सोशल रिसर्च (Samarpit Centre) द्वारा एचपी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित RISE प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बिल्हा विकासखंड में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

यह लीग RISE कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जो पिछले 2 वर्षों से छत्तीसगढ़ के 19 शासकीय विद्यालयों में 21वीं सदी के कौशल एवं जेंडर समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रहा है। बिल्हा ब्लॉक के चार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों – भाड़ी, डगनिया, लखराम एवं सेलर के कुल 68 खिलाड़ियों ने इस मिश्रित-लिंग क्रिकेट लीग में हिस्सा लिया, जहाँ लड़के और लड़कियाँ एक ही टीम में एक साथ खेले।

फाइनल मुकाबला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाड़ी (भाड़ी के ब्लास्टर्स) और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डगनिया (डगनिया के धुरंधर) के बीच खेला गया, जिसमें डगनिया के धुरंधर ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम RISE प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। भाड़ी के ब्लास्टर्स की टीम उपविजेता रही।

पुरस्कार विजेता सम्मानित
– प्लेयर ऑफ द मैच: दानिश साहू और रजनी केंवट
– प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: लक्की साहू और शालिनी यादव

विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में –
1. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO), श्री भूपेंद्र कौशिक जी
2. प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर, प्रिंसी पारिख जी

की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजक संस्थाओं के प्रतिनिधि

अध्यछ डॉक्टर संदीप शर्मा

समर्पित संस्था से –
1. नजनीन अली, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, समर्पित
2. निशा श्रीवास, प्रोजेक्ट मैनेजर
3. उपासना दुबे, फील्ड कोऑर्डिनेटर
4. नाजमीन बानो, फील्ड कोऑर्डिनेटर
5. एन. के. पांडे, फील्ड कोऑर्डिनेटर

गर्ल राइजिंग से –
1. निधि शुक्ला2. रिचा हिंगरोनी
3. अपूर्वा वुरीटी
4. रवि कुमार

 

Leave A Reply

Exit mobile version