फिरोजाबाद
टूण्डला पुलिस ने ऑटो में गुम आभूषणों, कपड़ों एवं अन्य सामान से भरा बैग प्रार्थी को वापस किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने प्रार्थी श्रीमती अनु पत्नी राहुल निवासी टूण्डला थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद का रेलवे स्टेशन जाते समय अज्ञात ऑटो में आभूषणों व अन्य सामान (1 मंगल सूत्र, 1 अंगूठी, पायल व कपडे आदि अन्य सामान) से भऱा बैग छूट गया था जिसकी सूचना थाना टूंडला पर दी,, सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए । सीसीटीवी कैमरे चेक कर उक्त ऑटो से बैग को मय सभी सामान को बरामद प्रार्थी के सुपुर्द कर दिया ,, बैग में एक मंगलसूत्र (पीली धातु1 अंगूठी (पीली धातु) 1 पायल (सफेद धातु) व कपडे आदि थे ,,बैग को पाकर प्रार्थी ने फिरोजाबाद पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की
उत्तर प्रदेश पुलिस सदा आपकी एसेवा में तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
