जुआरियों पर कुठला पुलिस का शिकंजा नगद राशि और ताश पत्ती सहित 6 जुआड़ी पकड़ाये
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में चाका बायपास में 6 जुआड़ियों से नगदी रकम जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरणः- दिनांक 31 अगस्त 2026 को कुठला पुलिस द्वारा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु लगातार अभियान चलाये जाने के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चाका बायपास में कुछ व्यक्ति ताश-पत्तों से रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामार कार्रवाई (रेड) की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी करते हुए 6 जुआड़ियों / आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़ा गया । जिसमें आरोपी 1. फरहान अब्बासी पिता मोहम्मद इस्तयाक उम्र 24 साल निवासी लमतरा थाना कुठला, 2. अमर काछी पिता बालिकराम काछी उम्र 26 साल निवासी छैघरा कन्हवारा, 3. सुखलाल कुशवाहा पिता गोविन्द प्रसाद उम्र 27 साल निवासी कन्हवारा, 4. सुखदेव बर्मन पिता महेश बर्मन उम्र 26 साल निवासी कोतवाली, 5. विकाश बर्मन पिता ओमकार बर्मन उम्र 18 साल निवासी छैघरा कन्हवारा, 6. दीपक सोनी पिता स्व. श्री बद्री सोनी उम्र 32 साल निवासी कन्हवारा थाना कुठला से मौके से कुल 4,900 रुपये नगद राशि, ताश के पत्ते जब्त किए गए पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है।
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रधान आरक्षक ताहिर खान, आरक्षक विजय प्रजापति, मनोज सिंह, सुरेश कोरी एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी

