गरियाबंद नगर में सामाजिक सम्मान और जनसंपर्क का एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जिला पंचायत गरियाबंद की उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अनुभवी और सम्माननीय व्यक्तियों के योगदान को नमन करते हुए नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठजनों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान सामग्री भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा, नगर पालिका परिषद गरियाबंद पूर्व अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू , पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू एवं मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिकों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से ही विकास और सामाजिक समरसता को नई दिशा मिलती है।

 

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Leave A Reply

Exit mobile version