पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी के द्वारा आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदल प्रकरण तैयार कर पुलिस अधीक्षक कटनी के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कटनी की ओर प्रेषित किया गया था। दिनांक 20/06/2026 को कुठला पुलिस ने आदतन अपराधी जोलू उर्फ धर्मेन्द्र निवासी पुरैनी थाना कुठला एवं अरविन्द चौधरी निवासी शंकरगढ़ पहरुआ थाना कुठला को कटनी जिले सहित सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया गया है।
जिला दण्डाधिकारी महोदय कटनी द्वारा जिला कटनी, दमोह, उमरिया, पन्ना, मैहर की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश जारी किया गया जिसके पालन में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जिला बदर आरोपी जोलू उर्फ धर्मेन्द्र चौधरी पिता स्व0 भगवानदीन चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला एवं अरविन्द चौधरी पिता राम प्रसाद उर्फ भगोली चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी शंकरगढ़ पहरुआ थाना कुठला को जिला बदर आदेश तामील कर आज दिनांक 20/06/2026 को पुलिस बल की मौजूदगी में उपरोक्त जिलो की सीमा के बाहर निष्कासित किया गया ।
आरोपी जोलू चौधीरी के विरुद्ध पूर्व से सट्टा खिलाने, पैसो की अवैध माँग करने, आर्म्स एक्ट के अपराध एवं अरविन्द चौधरी के विरुद्ध पूर्व से चोरी, बलात्कार, मारपीट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के सम्बंध में प्रकरण दर्ज रहे हैं। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था, जिसके दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी कटनी द्वारा आरोपी जोलू उर्फ धर्मेन्द्र चौधरी को 5 माह की अवधि हेतु एवं अरविन्द चौधरी को 4 माह की अवधि हेतु जिला बदर करने का आदेश पारित किया गया।
आदेश के पालन में कुठला पुलिस द्वारा आरोपियों को आदेश देकर विधिवत कार्यवाही करते हुए उचेहरा जिला सतना की सीमा में छोड़कर उसे आदेश की शर्तों से अवगत कराया गया तथा निर्धारित अवधि तक प्रतिबंधित सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि आरोपी आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है एवं आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है ।
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, विद्यानन्द मिश्रा, आरक्षक सुरेश कोरी एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
जितेंद्र मिश्रा कटनी
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
