सातवां वर्ष | तीसरे दिन गरबा अभ्यास में उमड़ा उत्साह
जबलपुर में आयोजित होने वाले “Jabalpur Dandiya Vibes 2026 – नवरंग गरबा उत्सव” की तैयारियों के तहत आज गरबा अभ्यास के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में लोगों के साथ बच्चों ने भी गरबा अभ्यास में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
माता रानी के भजनों और गरबा गीतों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जैसे ही माता रानी के गीत गूंजे, प्रतिभागी गरबा के रंग में झूम उठे और सभी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को मनमोहक बना दिया। बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों सुरभि जैन, अमित तिवारी, शानू जी एवं नवनीत खंडेलवाल सहित पूरी टीम द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है।
🎉 Jabalpur Dandiya Vibes 2026 – नवरंग गरबा उत्सव का मुख्य आयोजन 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें शाम 5:00 बजे से रात 10:30 बजे तक गरबा एवं डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि वे इस भव्य आयोजन में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें तथा अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान करें।
यह आयोजन केवल गरबा और डांडिया तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति, भक्ति, प्रतिभा और उत्सव का संगम बनने जा रहा है।
💃✨ आइए, साथ मिलकर Jabalpur Dandiya Vibes 2026 नवरंग गरबा उत्सव को यादगार! ✨💃
आयोजक:
सुरभि जैन | अमित तिवारी | शानू जी | नवनीत खंडेलवाल
एवं समस्त आयोजन टीम
📅 मुख्य आयोजन: 16 अक्टूबर 2026
⏰ समय: शाम 5:00 बजे से रात 10:30 बजे तक
🎊 Jabalpur Dandiya Vibes 2026 – नवरंग गरबा उत्सव | सातवां वर्ष
Trending
- रामपुर क्षेत्र के भाटा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
- भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी का जन्मदिन धूमधाम से मना: मां-बाबूजी के नाम पर धर्मशाला निर्माण का लिया संकल्प, 17 वर्षों से जारी महाभंडारे में बांटा प्रसाद
- [13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर,
- गोटेगांव: कांग्रेस पार्टी ने निकाली विरोध रैली, मांगा चुनाव आयुक्त का इस्तीफा
- वन विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आमाखेरवा छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान, जवानों ने किया श्रमदान
- डगनिया के धुरंधर बने RISE प्रीमियर लीग के पहले चैंपियन, बिल्हा ब्लॉक में गूंजा लैंगिक समानता का संदेश*
- हेडलाइन: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की धार्मिक ध्वजा यात्रा कल से शुरू, 7 दिनों तक चलेगी, राजनीति से दूर पूर्णतः धार्मिक रहेगी यात्रा*
- भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर दूर किया राजा जनक का शोक
